Lata Mangeshkar का असली नाम क्या था? पढ़ें वो किस्सा, जब पिता को भा गया नाटक की महिला किरदार का नाम
लता मंगेशकर के पिता ने एक नाटक की किरदार के नाम से प्रभावित होकर अपनी बेटी का नाम बदल दिया और लता रख दिया. इसके पीछे का किस्सा बड़ा ही दिलचस्प है. स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) भले ही हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन अपनी आवाज के जरिये वह हमेशा अमर रहेंगी. देश में भला कौन ऐसा होगा, जो उनकी आवाज का कायल नहीं होगा. कई भाषाओं में गाए उनके गाने (Lata Mangeshkar Songs) कमोबेश हर घर में सुने जाते रहे हैं. भारत रत्न (Bharat Ratna) लता मंगेशकर की चर्चा होते ही हमारा मन श्रद्धा और सम्मान से भर जाता है. न केवल भारत में, बल्कि दुनियाभर में उनके करोड़ों चाहनेवाले हैं. लेकिन बहुत सारे लोग उनसे जुड़ी हुई कई बातें नहीं जानते होंगे! अब उनके नाम को ही ले लीजिए, जिस आवाज को आप लता मंगेशकर के नाम से जानते हैं, उसका असली नाम तो कुछ और ही था. लता मंगेशकर के पिता ने एक नाटक की किरदार के नाम से प्रभावित होकर अपनी बेटी का नाम बदल दिया और लता रख दिया. इसके पीछे का किस्सा बड़ा ही दिलचस्प है. बहुत सारे लोगों को यह कहानी पता नहीं होगी. तो आइए इस किस्से के जरिये जानते हैं, उनका नाम लता मंगेशकर कैसे पड़...